{"_id":"5de4f1a28ebc3e54853d46e8","slug":"ranji-trophy-match-in-dharmshala-saurashtra-vs-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी का रण: नौ दिसंबर को धर्मशाला में सौराष्ट्र से भिड़ेगा हिमाचल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी का रण: नौ दिसंबर को धर्मशाला में सौराष्ट्र से भिड़ेगा हिमाचल
Mon, 02 Dec 2019 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी के चार मैच हिमाचल की टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को इस बार रणजी ट्रॉफी के चार मैचों की मेजबानी मिली है। मुंबई की टीम भी यहां एक मैच हिमाचल के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन का पहला मुकाबला नौ से 12 दिसंबर तक मेजबान हिमाचल और सौराष्ट्र की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में हिमाचल की टीम मध्य प्रदेश से भिड़ेगी। यह मुकाबला तीन से छह जनवरी 2020 में खेला जाएगा। तीसरे मैच बड़ोदरा की टीम के साथ हिमाचल की टीम खेलेगी। यह मुकाबला 19 से 22 जनवरी को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला मुंबई और हिमाचल की टीम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल नादौन में हुए थे तीन मुकाबले
पिछले साल रणजी ट्रॉफी के तीन मुकाबले अटल बिहारी वाजेपयी स्टेडियम नादौन में भी हुए था। धर्मशाला में सिर्फ एक ही मैच हिमाचल और तमिलनाडु की टीम के बीच खेला गया था। नादौन में बंगाल, आंध्र और केरल की टीमों के साथ हिमाचल ने मैच खेले थे। इस बार नादौन स्टेडियम को एक भी मैच नहीं मिला है।
विज्ञापन