फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ranji trophy in hpca stadium dharamsala saurashtra VS Himachal Pradesh

उनादकट की घातक गेंदबाजी, जीत से 66 रन दूर सौराष्ट्र

Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy in hpca stadium dharamsala saurashtra VS Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के पहले मुकाबला का दूसरा दिन भी गेंदबाजों के नाम रहा। दूसरे दिन हिमाचल और सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने 16 विकेट झटके। सौराष्ट्र जीत से सिर्फ 66 रन दूर है। दूसरे दिन सौराष्ट्र की टीम 93 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी। सौराष्ट्र की टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मेजबानों से 21 रन की बढ़त बनाई।

विज्ञापन


दूसरे दिन सौराष्ट्र के डीए जडेजा ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। दूसरी पारी खेलने उतरे हिमाचल के टॉप चार बल्लेबाज नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसमें सलामी बल्लेबाज खंडूरी ने पांच, प्रशांत व सुमित ने एक-एक और कप्तान अंकित कलसी दो रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के ऋषि धवन और अंकुश बैंस ने हिमाचल की पारी को संभाला। 
विज्ञापन


धवन ने 53 और अंकुश ने 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में हिमाचल की पूरी टीम 38.3 ओवर में 182 रन बनाकर सिमट गई। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट 15.3 ओवर में 51 रन देकर छह विकेट झटके, जबकि सी सकरिया ने 11 ओवर में दो विकेट हासिल किए। 162 रन का पीछा करने उतरी मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल को पहले विकेट के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। ऋषि धवन ने हिमाचल को पहली सफलता 16वें ओवर में दिलाई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए है। तीसरे दिन सौराष्ट्र की जीत के लिए 66 रन की जरूरत है, जबकि हिमाचल को जीत के लिए 66 रन से पहले सात विकेट झटकने होंगे। 


सौराष्ट्र ने बदला बल्लेबाजी क्रम
मेजबान सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। पहले पारी चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन दूसरी पारी में तीन विकेट गिरने के बाद भी पुजारा बल्लेबाजी करने नहीं आए। पुजारा ने पहले पारी में सिर्फ दो रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed