{"_id":"5df0e4a48ebc3e878e381b26","slug":"ranji-trophy-himachal-game-ended-in-three-days-saurashtra-won-by-five-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: तीन दिन में हिमाचल का खेल खत्म, पांच विकेट से जीता सौराष्ट्र","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: तीन दिन में हिमाचल का खेल खत्म, पांच विकेट से जीता सौराष्ट्र
Wed, 11 Dec 2019 06:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और सौराष्ट्र के बीच खेल गए रणजी ट्रॉफी मैच में मेजबानों का खेल तीन दिन में खत्म हो गया। सौराष्ट्र की टीम ने तीसरे दिन हिमाचल को पांच विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 165 रन लक्ष्य को मेहमान टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। सौराष्ट्र का दूसरी पारी में पीएन मंकड ने सबसे अधिक 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
हिमाचल के गेंदबाज कुछ खास रंग में नहीं दिखे। तीसरे दिन सीएस जानी 16 और चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मंकड और एस जेक्सन ने सौराष्ट्र को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। जेक्सन ने 18 गेंदों को सामना कर सात रन बनाए। हिमाचल के वैभव अरोड़ा ने सौराष्ट्र की दूसरी पारी में तीन विकेट झटके, जबकि ऋषि धवन और प्रवीण जसवाल को एक-एक विकेट मिले। पांच विकेट से जीत दर्ज करने पर सौराष्ट्र को पूरे छह अंक मिले हैं।
विज्ञापन