फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ranji trophy cricket match between Himachal pradesh and karnataka

कंवर अभिनय, ऋषि धवन की घातक गेंदबाजी, 166 पर सिमट गया कर्नाटक

Thu, 26 Dec 2019 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy cricket match between Himachal pradesh and karnataka
क्रिकेट मैच - फोटो : social media

रणजी क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल ने अपने तीसरे मुकाबले में मजबूत कर्नाटक को पहले दिन 166 रन पर ढेर कर दिया। मैसूर में खेले जा रहे मुकाबले में कंवर अभिनय सिंह, ऋषि धवन और वैभव अरोड़ा की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान कर्नाटक के बल्लेबाज असहाय दिखे। कप्तान करुण नायर (81) एक छोर पर डटे रहे। दूसरे छोर पर विकेटों की पतझड़ जारी रही।

विज्ञापन


कर्नाटक की शुरूआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। ये अभिनय सिंह का पहला शिकार बने। अभिनय सिंह ने दमदार गेंदबाजी करते हुए कर्नाटक के पांच विकेट लिए। ऋषि धवन ने तीन और वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए। हालांकि, पहली पारी हिमाचल की स्थिति भी खराब नजर आ रही है। 29 के स्कोर पर टीम के तीन खिलाड़ी पेवेलियन लौट गए हैं।
विज्ञापन


प्रशांत चोपड़ा (5) रन के रूप में हिमाचल को पहला झटका लगा। वी. कौशिक ने इन्हें आउट किया। इसके बाद सुमित कुमार सात का विकेट गिरा। प्रतीक जैन ने सुमित को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान अंकित कलसी खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गेंदों का सामना करने के बाद कलसी प्रतीक जैन का दूसरा शिकार बने। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने तीन विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए लिए थे। मेहमान टीम पहली पारी में अभी कर्नाटक से 137 रन पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed