{"_id":"5bbb15c3867a55684f1c8f1b","slug":"pro-kabaddi-league-ajay-thakur-team-tamil-thalaivas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी लीग: अभिनंदन व हेमंत को अजय ठाकुर की टीम में मिला स्थान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रो-कबड्डी लीग: अभिनंदन व हेमंत को अजय ठाकुर की टीम में मिला स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-6 में दभोटा के पांच खिलाड़ी खेल रहे हैं। अजय ठाकुर दूसरी बार तमिल थलाइवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभिनंदन चंदेल और हेमंत चौहान को भी अजय की टीम तमिल थलाइवा में स्थान मिला है। दभोटा निवासी खिलाड़ी शिवओम का चयन यू-मुंबा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
बलदेव शिला बंगाल वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। ये पांचों खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग सीजन में अपना धमाल मचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। इस सीजन में हेमंत चौहान, अभिनंदन चंदेल और बलदेव शिला पहली बार प्रो-कबड्डी लीग का हिस्सा बने हैं। शिवओम पहले भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार से प्रो-कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू हुए। तमिल थलाइवा का पहला मुकाबला पटना पायरेट से हुआ। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच राकेश कुमार ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस बार के प्रो-कबड्डी लीग के सीजन में पांच खिलाडि़यों का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी दभोटा के निवासी हैं।
विज्ञापन