फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pride Cup Under-14: kishori lal academy won the opening match

प्राइड कप अंडर-14: किशोरी लाल अकादमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Fri, 28 Sep 2018 09:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
Pride Cup Under-14: kishori lal academy won the opening match
प्राइड कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता

किशोरी लाल अकादमी ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को छह विकेट से हराकर प्राइड कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर लिया। दौलत हुसैन इंटर कालेज मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टास जीतकर स्पोर्ट्स प्वाइंट की टीम 26.5 ओवर में 66 रन (आदित्य सिंह 12, अभिषेक पांडेय 3/06, आकाश गुप्ता 3/10, शिवम पटेल 2/05) पर सिमट गई।

विज्ञापन


जवाब में किशोरी लाल अकादमी ने 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन (प्रांजल मिश्र 17, नाबाद, अभिषेक पांडेय 13, दीपेंद्र सिंह 2/19, आदित्य सिंह व फैज एक-एक विकेट) बना लिए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस नेता सैय्यद मोहम्मद शहाब ने किया। समाजसेवी शाहिद अस्करी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव मोहम्मद रिजवान ने किया।

विज्ञापन

सद्भावना कप फुटबाल प्रतियोगिता आज से

विप्लव स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब के तत्वावधान में सद्भावना कप फुटबाल प्रतियोगिता शनिवार से परेड मैदान दारागंज में शुरू होगी। प्रतियोगिता में आठ टीमों को प्रवेश दिया गया है। उद्घाटन मुकाबला छावनी स्पोर्टिंग व अग्रसेन इंटर कालेज के बीच शाम चार बजे से खेला जाएगा। वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक उत्पल दास (दादा) प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव संजीव सिंह ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed