फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press XI wins cricket match, defeats Governor's XI by 34 runs

प्रेस एकादश ने जीता क्रिकेट मैच, इस टीम को 34 रन से हराया

Sat, 16 Nov 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Press XI wins cricket match, defeats Governor's XI by 34 runs
- फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग एसोसिएशन की ओर से बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें पहला मैच राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के बीच हुआ। दूसरा मैच मुख्यमंत्री एकादश और चेयरमैन एकादश के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। पहले मैच में प्रेस एकादश ने पांच विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें सोमदत्त ने 3 छक्के और छह चौके ठोंककर 59 रन बनाए। कुलदीप ने 39 रन बनाए।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज्यपाल एकादश 138 रन पर ही सिमट गई। 34 रन से हारी राज्यपाल एकादश की ओर से आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी ने सबसे अधिक 36 रन बनाएं। दूसरा मैच मुख्यमंत्री और चेयरमैन एकादश के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएम एकादश ने बिना कोई विकेट गंवाए 219 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन विस उपाध्यक्ष हंसराज ने दो छक्के और 21 चौकों की मदद से 108 रन बनाए। मैच में मुख्यमंत्री एकादश ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन

 रविवार को मुख्यमंत्री एकादश और प्रेस एकादश के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फाइनल मैच का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो हिमाचल प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश के प्रयासों को और बल देगा।

उन्होंने खुशी जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिट हिमाचल ड्रग फ्री हिमाचल के नारे के साथ पूरे प्रदेश को एक संदेश देने का अथक प्रयास किया है। इससे पहले राज्यपाल का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव तोमर, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, स्कूल के प्रिंसिपल रॉबिन्सन ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कर्ण नंदा, हरदयाल भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed