{"_id":"5bb89609867a5568595c90f3","slug":"pg-center-shimla-wins-chess-campionship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी सेंटर शिमला ने जीता शतरंज का खिताब","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पीजी सेंटर शिमला ने जीता शतरंज का खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Sat, 06 Oct 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पीजी सेंटर शिमला के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन पर एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा मुख्यातिथि थे। प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने शॉल और टोपी भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के महाविद्यालयों से आई 20 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में पीजी सेंटर शिमला ने खिताब पर कब्जा किया। मंडी ने दूसरा और हमीरपुर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 12 टीमों ने दमखम दिखाया। मंडी कॉलेज ने खिताब जीता। दूसरे स्थान पर ठियोग और तीसरे स्थान पर पीजी सेंटर शिमला रहा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. राजेश धोरटा, अतुल चोधरी, अश्वनी लखनपाल, सीताराम और पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन