{"_id":"5bbb049a867a55685a2b4d62","slug":"paras-make-record-in-200-meter-race-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ मीटर में भी धर्मशाला के पारस ने बनाया नया कीर्तिमान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दो सौ मीटर में भी धर्मशाला के पारस ने बनाया नया कीर्तिमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चल रही तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी धर्मशाला कॉलेज के खिलाड़ी पारस ने दो सौ मीटर में प्रदेश के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
पारस ने पूर्व के 22.40 सेकेंड के प्रदेश रिकॉर्ड को तोड़ते हु़ए 22.30 सेकेंड में दौड़ पूरी की। इस प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज के अर्जुन द्वितीय और धर्मशाला के सौरव तृतीय स्थान पर रहे। पारस ने शनिवार को भी एक सौ मीटर दौड़ 10.70 सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
ऊंची कूद में बाबा बालक नाथ कॉलेज चकमोह के खिलाड़ी सचिन कुमार ने स्वर्ण, आर्यसमाज राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के संदीप कुमार ने रजत और राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
आयोजक सचिव डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद स्पर्धा में 36 महाविद्यालयों साढ़े पांच सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन आठ अक्तूबर को होगा।