{"_id":"5bbafcdf867a55685b6d33d4","slug":"para-asian-games-2018-india-get-brownz-medal-in-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियाई खेल : भारत को बैडमिंटन में मिला कांस्य पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पैरा एशियाई खेल : भारत को बैडमिंटन में मिला कांस्य पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता (इंडोनेशिया) में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में बैडमिंटन के टीम इवेंट में भारत को कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन
भारत की छह सदस्यीय टीम को सेमीफाइनल में मलयेशिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में इंडोनेशिया ने स्वर्ण और मलयेशिया ने रजत पदक जीता। रविवार को टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय बैडमिंटन टीम का मुकाबला मलयेशिया से हुआ। दो घंटे चले इस मुकाबले में पहले दो राउंड में दोनों टीमें एक-एक प्वाइंट लेने में सफल रहीं। तीसरे और अंतिम राउंड में मलयेशिया की टीम ने भारतीय टीम को शिकस्त दे दी।
इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के तायपाय और क्वार्टर फाइनल में जापान से हुआ। दोनों मैचों में भारत ने प्रतिद्वंद्वियों को 2-0 से शिकस्त दी। चिराग बरेठा अब एकल, युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे। डबल्स में उनके साथ इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई होंगे।
विज्ञापन
ये लोग थे टीम में
राकेश पांडे, तरुन ढिल्लन, सुहास एलवाई, चिराग बरेठा, सुकांत कदम, राजकुमार