फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   para asian games 2018 india get brownz medal in badminton

पैरा एशियाई खेल : भारत को बैडमिंटन में मिला कांस्य पदक

Mon, 08 Oct 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 08 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
para asian games 2018 india get brownz medal in badminton
बैडमिंटन - फोटो : File

जकार्ता (इंडोनेशिया) में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में बैडमिंटन के टीम इवेंट में भारत को कांस्य पदक मिला है।

विज्ञापन


भारत की छह सदस्यीय टीम को सेमीफाइनल में मलयेशिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में इंडोनेशिया ने स्वर्ण और मलयेशिया ने रजत पदक जीता। रविवार को टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय बैडमिंटन टीम का मुकाबला मलयेशिया से हुआ। दो घंटे चले इस मुकाबले में पहले दो राउंड में दोनों टीमें एक-एक प्वाइंट लेने में सफल रहीं। तीसरे और अंतिम राउंड में मलयेशिया की टीम ने भारतीय टीम को शिकस्त दे दी।


इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के तायपाय और क्वार्टर फाइनल में जापान से हुआ। दोनों मैचों में भारत ने प्रतिद्वंद्वियों को 2-0 से शिकस्त दी।  चिराग बरेठा अब एकल, युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे। डबल्स में उनके साथ इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई होंगे।
विज्ञापन


ये लोग थे टीम में
राकेश पांडे, तरुन ढिल्लन, सुहास एलवाई, चिराग बरेठा, सुकांत कदम, राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed