फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   packed water and food not allowed in stadium in lucknow.

भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच: स्टेडियम में टिफिन, पैक्ड फूड, बैग व बोतलबंद पानी ले जाने पर रोक

Tue, 06 Nov 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
packed water and food not allowed in stadium in lucknow.
- फोटो : amar ujala

दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर में धूम-धड़ाके के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच में चौकों-छक्कों के रोमांच से आज राजधानी लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गूंजेगा। इस मैच के रोमांच और आपके उल्लास में कोई खलल न पड़े, इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का खास ख्याल रखें। अगर आप यह हाई-वोल्टेज मैच देखने जा रहे हैं तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें, वर्ना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पुलिस व प्रशासन सहित मैच आयोजन से जुड़े अन्य विभागों के जिम्मेदारों के साथ मैच सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशों के आधार पर हम आपको कुछ ऐसी ही खास सावधानियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे मैच को लेकर आपका उत्साह फीका न हो। स्टेडियम में टिफिन, पैक्ड फूड, बैग, बोतलबंद पानी समेत बहुत सी चीजों के ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में पटाखा, गुब्बारे, छाता, सीटी भी नहीं ले जा सकेंगे
सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह की खुली व पैक्ड खाद्य सामग्री, बोतलबंद पानी, बैग टिफिन बॉक्स, शराब, लाइटर, माचिस, तम्बाकू, गुटखा, लाइसेंस शस्त्र, सिगरेट बीड़ी कैंस, म्यूजिक उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, नुकीली तेज धातु मसलन चाकू, सीरिंज, ऑडियो-विजुवल उपकरण, हेलमेट, पावर बैक, सेल्फी स्टिक ,लैपटॉप, लेजर लाइट, पॉइंटर, फ्लैश लाइट परफ्यूम, रोलर ब्लेड, स्केट्स, पेन, पेसिंल, गुब्बारे, छोटा ट्रांजिस्टर, सीटी, हॉर्न, भोंपू, पटाखा ले जाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर ही रखवा ली जाएंगे ये चीजें

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान ही दर्शकों की सघन तलाशी कर प्रतिबंधित सामग्री को प्रवेश गेट के बाहर रखवा लिया जाएगा। परिसर में दर्शकों को पेयजल की कोई परेशानी न हो, इसके इंतजाम कराए गए हैं। मैच के दौरान कोई भी सामग्री सिर्फ ऐसे बैनर झंडे व कॉमर्शियल लोगो को छोड़कर जिसके प्रदर्शन की अनुमति यूपीसीए और बीसीसीआई स्तर पर अधिकारिक प्रायोजकों की तरफ से मान्य हो, प्रतिबंधित रहेगी।

मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर आए तो दोबारा नहीं मिलेगा प्रवेश
स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होने मैच के लिए दर्शकों को मंगलवार को दोपहर तीन बजे से स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दर्शकों को सख्ती के साथ ताकीद की गई है कि एक बार प्रवेश के बाद अगर मैच खत्म होने से पहले कोई दर्शक बाहर निकला तो उसे पुन: स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही मैच देखने के लिए दो साल से अधिक आयु सीमा के बच्चों का भी पूरा टिकट प्रवेश द्वार पर दिखाना जरूरी होगा।

एक भी बॉल फेंके बिना मैच रद्द होने पर ही मिलेगा रिफंड

डीएम ने स्पष्ट किया है कि टी-20 मैच के लिए जारी टिकट नॉन रिफंडेबल हैं। यदि मैच बिना एक भी बॉल फेंके रद्द होता है, तो उस स्थिति में ही टिकट खरीदने वालों को टिकट राशि वापस होगी। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान टिकट को स्थानांतरित भी नहीं किया जा सकेगा।

प्रवेश के समय आयोजक द्वारा फोटो आईडी मांगे जाने पर इसका प्रमाण देना होगा। अगर टिकट खरीदने वाले की आईडी का मिलान न हुआ तो उसका प्रवेश रोकने का अधिकार भी आयोजकों के पास सुरक्षित होगा।

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

टी-20 का रोमांच देखने को सीएम योगी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद नहीं रहेंगे। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे स्टेडियम पहुंचकर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर बाद अयोध्या रवाना हो जाएंगे। मैच के दौरान वीवीआईपी दर्शक दीर्घा में राज्यपाल राम नाईक के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ योगी केबिनेट के कई प्रमुख मंत्री मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed