फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   North Regional Inter University Women's Handball Competition begins in bilaspur

बिलासपुर में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 19 Oct 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
North Regional Inter University Women's Handball Competition begins in bilaspur
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता 2019 का शुभारंभ शनिवार को बिलासपुर महाविद्यालय में किया गया। समारोह के शुभारंभ पर मुख्यातिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर रहे। अजय ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में ही अपने लक्ष्य निर्धारित करें और सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। हर हालात में अपने लक्ष्य का पीछा करें।

विज्ञापन


इस अवसर पर महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य राम कृष्ण ने कहा कि उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन दूसरी बार बिलासपुर महाविद्यालय में किया जा रहा है। उन्होंने उत्तर भारत से आए सभी खिलाड़ियों का बिलासपुर आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र की तरह खेलों में भाग ले रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल को खेल भावना के साथ खेलें। हार-जीत तो खेल का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों में पहला मैच पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने डॉ. भीम राय अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 36-2 के स्कोर से हराया। दूसरे मैच में सीडीएलयू सिरसा ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को 12-2 के स्कोर से हराया। वहीं तीसरे मैच में एमडीयू रोहतक ने सीसीएसयू मेरठ को 29-3 के स्कोर से हराया। चौथे मैच में सीबीएलयू विभानी ने सीएसजेएमयू कानपूर को 21-10 के स्कोर से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे सत्र में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव पाल मनहंस ने शिरकत की। एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक एसके शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 23 टीमें भाग ले रहीं हैं। इस अवसर पर समन्वयक रैफरी बोर्ड डॉ. लाल चंद, समन्वयक तकनीकी समीति डॉ. प्रवीण रणावत, समन्वयक समारोह समीति डॉ. राज कुमार, सदस्य ज्यूरी कमेटी सचिन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुनील कुमार, आयोजक सचिव डॉ. प्रवेश शर्मा तथा आयोजन समन्वयक एसएल ठाकुर एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed