फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nepali labourer daughter in himachal team will play national kho kho

हिमाचल की टीम से नेशनल खो-खो खेलेगी नेपाली मजदूर की बेटी

Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Nepali labourer daughter in himachal team will play national kho kho
- फोटो : अमर उजाला

प्रतिभा अमीरी या संपन्नता के आश्रय की मोहताज नहीं होती। एक नेपाली मजदूर की बेटी सरिता ने इसका उदाहरण पेश किया है। वह खो-खो के लिए राज्य की टीम में नेशनल खेलने के लिए चयनित हुई हैं और उसका नाम टॉप थ्री में शामिल है। यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रही अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है, जो पहले जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित थी, अब वहां हालात सामान्य न होने के कारण आगे टाल दी गई है।

विज्ञापन


सरिता अंडर-19 वर्ग में खेलेंगी। उसने प्रदेश का नाम रोशन करने की ठान ली है। जिला शिमला की तहसील ठियोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैन में दसवीं कक्षा की छात्रा सरिता के पिता प्रदीप कुमार और माता खीमां देवी दोनों ही नेपाल के तुलसीपुर के मूल निवासी हैं। वे पिछले डेढ़ दशक से बगैन स्कूल के निकटवर्ती क्षेत्र में ही मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। सरिता का जन्म भी यहीं हुआ।

विज्ञापन

वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र जंजैहली में हुई राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शिमला जिले की टीम से खेली थीं। यह प्रतियोगिता सितंबर में हुई। छात्रा ने अपनी टीम की तरफ से नौ मिनट की रनिंग का रिकॉर्ड बनाया, जबकि खो-खो का एकतरफ के कुल मैच का समय ही नौ मिनट का होता है।

इसने सबको चौंका दिया। हालांकि शिमला की टीम बिलासपुर की टीम से सेमीफाइनल में हार गई थी, मगर सरिता की दौड़ने की अद्भुत क्षमता से उनका राष्ट्रीय खेल के लिए चयन कर लिया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रत्न सिंह वर्मा और राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि सरिता के चयन की सूचना मिलने पर उनके स्कूल में खुशी की लहर है।

14 नवंबर को स्कूल में हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी इस छात्रा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन के लिए एसडीएम ठियोग कृष्ण कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed