फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Kalaripayattu Indian martial art championship in mysore karnataka

प्रदेश की मार्शल आर्ट टीम में आठ युवाओं का चयन

Mon, 12 Nov 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 12 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
National Kalaripayattu Indian martial art championship in mysore karnataka

प्रदेश की कलरीपैत (मार्शल आर्ट) टीम में आठ युवाओं का चयन हुआ है। चयनित युवा कर्नाटक के मैसूर में होने वाली राष्ट्रीय कलरीपैत स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश कलरीपैत महासंघ के महासचिव जावेद उल्फत ने बताया कि मंडी जिले में 11 नवंबर को कलरीपैत के ट्रायल थे।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर से आए दर्जनों कराटे प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। फाइट, डंडा, तलवारबाजी, काता इत्यादि विभिन्न खेल वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ प्रशिक्षुओं का चयन प्रदेश टीम के लिए किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कर्ण ठाकुर, किरण कुमार, अभिषेक ठाकुर और रोहन आजाद, वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक राणा, देवज्ञा अवस्थी, परषोतम सिंह और प्रवीण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


जावेद उल्फत ने बताया कि कलरीपैत दुनिया का सबसे पुराना मार्शल आर्ट है। इसका जन्म भारत के केरल में हुआ। कर्नाटक के मैसूर में 29 दिसंबर को कलरीपैत की राष्ट्रीय स्पर्धा होगी। भारतीय कलरीपैत महासंघ की ओर से आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में देश भर से आई टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय स्पर्धा का समापन 30 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में चुने गए 8 युवा हिस्सा लेंगे। संघ के प्रधान जोगिंद्र आजाद ने कहा कि कलरीपैत को प्रदेश में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि संघ के महासचिव जावेद उल्फत के माध्यम से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed