फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Football Tournament in kanpur

नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट: डीपीएस एल्डिको ने सीतापुर को 14-0 से हराया

Thu, 25 Oct 2018 10:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
National Football Tournament in kanpur
फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्राउंड और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ग्राउंड पर गुरुवार को नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पहले ही दिन सीएसजेएमयू ग्राउंड पर डीपीएस एल्डिको ने डीपीएस सीतापुर को 14-0 के बड़े अंतर से हराकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ड्रिल डांस जुंबा, योगा, ऐरोबिक्स, नाटक, खेलो इंडिया खेलो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद दोनों ग्राउंड पर मैच शुरू हुए। सीएसजेएमयू ग्राउंड पर डीपीएस देहरादून ने डीपीएस इंद्रानगर को 2-0 से, डीपीएस रुड़की ने डीपीएस ग्वालियर को 2-0 से, डीपीएस फीरोजाबाद ने डीपीएस सीतापुर को 4-0 से हरा दिया।  
विज्ञापन


कल्याणपुर स्थित डीपीएस ग्राउंड पर डीपीएस रानीपुर हरिद्वार ने डीपीएस वाराणसी को 1-0 से, डीपीएस हापुड़ ने डीपीएस हाथरस को 7-0 से, डीपीएस जानकीपुरम् ने डीपीएस मुजफ्फरनगर को 6-0 से, डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस मेरठ को 1-0 से हरा दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अर्चना निगम ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ ही खेलों की महती भूमिका है। इस मौके पर डीपीएस सोसाइटी के डायरेक्टर डॉ. डीआर सैनी और सुपर हाउस एजूकेशन फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन मुख्तारुल अमीन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed