फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Namrta selected in world cup kabaddi team

कबड्डी विश्व कप में प्रतिभा दिखाएगी हिमाचल की बेटी

Sun, 21 Jul 2019 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)/शिलाई (सिरमौर)/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)/शिलाई (सिरमौर)/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Namrta selected in world cup kabaddi team
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी नम्रता मेहता मलयेशिया में होने वाले कबड्डी विश्व कप में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से चयनित हुईं पांच खिलाड़ियों में से नम्रता भी शामिल हैं। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के थाना ननखड़ी गांव की नम्रता मेहता का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है।

विज्ञापन


मलयेशिया में 21 से 28 जुलाई तक होने वाले कबड्डी विश्व कप नम्रता अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। वह दो वर्ष से साई हॉस्टल बिलासपुर में कबड्डी की बारीकियां सीख रही हैं। उनके चयन से जिला शिमला और ननखड़ी तहसील के लोगों में खुशी का माहौल है। नम्रता क्षेत्र की पहली ऐसी बेटी हैं, जो विश्व स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। उनके पिता ज्ञान मेहता बागवान हैं।
विज्ञापन


माता संगीता देवी का देहांत हो चुका है। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के लोगों ने नम्रता को बधाई दी है। पिता ज्ञान मेहता, ननखड़ी के खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासू के संयोजक पिंकू खूंद, टेकंचद राजटा, श्याम सिंह वर्मा, विक्की कैंथला, वरदान चौहान, अंशुल राणा, कपिल ठाकुर, अनु गोस्वामी, बाबूराम और सुरेंद्र मेहता सहित अन्य लोगों ने नम्रता के चयन पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कबड्डी टीम में शिलाई की सुषमा का चयन

Namrta selected in world cup kabaddi team

शिलाई क्षेत्र के द्राबिल गांव की सुषमा शर्मा का चयन भारतीय कबड्डी टीम के लिए हुआ है। इससे शिलाई क्षेत्र में खुशी की लहर है। कबड्डी के लिए बिलासपुर छात्रावास की चार कबड्डी खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इनमें सुषमा शर्मा, डिंपल, निधि शर्मा, निविधा मेहता शामिल हैं।

मलयेशिया में 21 जुलाई से 28 जुलाई तक होने वाले कबड्डी विश्व कप में खेल का प्रदर्शन करेंगी। सुषमा शर्मा ने इससे पहले खेलों इंडिया में हिमाचल कबड्डी का नेतृत्व कर हिमाचल के लिए गोल्ड मेडल जीता था। सुषमा शर्मा ने बताया कि भारतीय कबड्डी टीम में चयन होने से वह खुश हैं।

इटली में भारत का झंडा बुलंद करेंगे किशन लाल

Namrta selected in world cup kabaddi team

इटली के टोरिनो में होने वाली मास्टर गेम्स प्रतियोगिता के लिए भरतीय मास्टर गेम्स की टीम 25 जुलाई, 2019 को इटली रवाना होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी भेखली के डीपीई किशन लाल की एथलेटिक्स स्पर्धा में चयन हुआ है। भारत को मेडल दिलाने को प्रतिभागी खूब पसीना बहा रहे हैं।

इससे पहले भी इस प्रतिभागी ने राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में अकेले चार मेडल जीत कर हिमाचल के नाम रोशन किया। 28 जुलाई से चार अगस्त तक इटली में होने वाली मास्टर गेम्स के लिए कुल्लू के किशन लाल 100 मीटर रेस, 100 मीटर हर्डल रेस, जेवलिन थ्रो और 4100 रिले रेस में हिस्सा लेंगे।

मास्टर गेम्स एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष किशन लाल का कहना है कि उन्होंने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। इसका पूरा खर्च वह स्वयं उठा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसके लिए जरूर सहयोग करेगी और कुछ खेल प्रेमी भी इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें क्रिकेट का भी शौक है और फर्स्ट क्लास रणजी भी खेली है। वह करीब  तीन महीने इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed