फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, ITF Womens Tennis Tournament List open of 32 Players

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: कल से होगी खिताबी जंग, 32 खिलाड़ियों की सूची जारी

Sun, 11 Nov 2018 09:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, ITF Womens Tennis Tournament List open of 32 Players
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में 32 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 25 हजार डॉलर का इनामी खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगी। दो दिन चले क्वालीफाइंग राउंड के बाद आठ खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई, जबकि चार को वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली है। सातवें भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन समारोह सोमवार को होगा।  

विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर क्वालीफाइंग राउंड के आठ मैच खेले गए। सुबह के वक्त कोर्ट पर कोहरा छाया रहा। सर्दी के माहौल में पहले राउंड के तीन मैच 11 बजे से शुरू हुए। कोर्ट संख्या तीन पर अस्मिथा ईश्वरामूर्ति और सोहा सादिक के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दो घंटे 47 मिनट तक चले कड़े संघर्ष में मैच तीन सेट तक चला। पहला सेट अस्मिथा ने 6-3 से जीता, मगर दूसरे सेट में सोहा ने उन्हें 5-7 से शिकस्त दे दी। तीसरे सेट में अस्मिथा ने गजब का हौसला और नियंत्रण दिखाया। उन्होंने 6-3 के अंतर से सेट जीतकर मैच अपने खाते में कर लिया। कोर्ट एक पर उजबेकिस्तान की अल्बिन खबीबुलीन ने भारत की अविका सागवाल को 6-4, 6-3 के अंतर से आसानी से पराजित कर दिया। अल्बिन की सर्विस का अविका के पास कोई जवाब नहीं था। कोर्ट दो पर भारत की जेनिफर लुइखम ने अपना दमखम दिखाया। उम्दा प्रदर्शन की बदौलत जेनिफर ने हमवतन श्रीवली रश्मिका को 6-2, 6-3 से हरा दिया। दूसरे राउंड में सबसे दिलचस्प मैच कोर्ट संख्या दो पर भारत की निधि चिलुमुला और प्रत्यूषा रचपुड़ी के बीच खेला गया। दो घंटे दस मिनट तक चले मुकाबले में पहला सेट में निधि ने 6-4 से जीत हासिल कर ली। प्रत्यूषा ने जबरदस्त वापसी की और दूसरे सेट में 3-6 से विजय पा ली।

विज्ञापन

तीसरे सेट में हार-जीत के लिए दोनों खिलाड़ियों ने बाजी लगा दी। जीत निधि के हिस्से में आई। उसने 7-5 से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। कोर्ट एक पर यूएसए की एलेक्जेंड्रा रिले ने बेहतरीन जीत दर्ज की। उन्होंने भारत की साई देदीप्य एडुला को सिर्फ 55 मिनट में 6-1, 6-0 से हरा दिया। कोर्ट तीन पर नताशा पलाहा का रंग जमा। यह मैच केवल 48 मिनट में खत्म हो गया। नताशा ने आरती मुनियन 6-2, 6-0 से पराजित कर दिया। तीसरे राउंड में कोर्ट एक पर रशिया की अन्ना मखोरकीन ने भारत की ऋषिका सुनकारा को 6-0, 6-4 के अंतर से आसानी से हरा दिया। क्वालीफाइंग राउंड का अंतिम मैच चीन की दन नी वांग ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया। वांग ने भारत की दीक्षा मंजू प्रसाद को 6-0, 6-2 से हरा दिया। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ सोमवार से होगा। देश-विदेश से आई 32 टेनिस खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए अपनी क्षमता प्रदर्शन करेंगी। विजेता को 25 हजार डालर का इनाम मिलेगा। 

क्वालीफाइंग राउंड में विजेता बनी खिलाड़ी  
क्वालीफाइंग राउंड के बाद आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में आठ खिलाड़ियों को रखा गया है। उजबेकिस्तान की अल्बिन खबीबुलीन (1010), भारत की अस्मिथा ईश्वरामूर्ति (1084), नताशा पलाहा (1085), निधि चिलुमुला (1222), जेनिफर लुइखम (1100), चीन की दन नी वांग (1075), रशिया की अन्ना मखोरकीन (1075) और यूएसए की एलेक्जेंड्रा रिले (997) को 32 खिलाडिय़ों की सूची में जगह मिली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed