{"_id":"5c529284bdec2273a03253c7","slug":"musheer-khan-father-appeals-to-mca-for-reviewing-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल के क्रिकेटर के पिता की भावुक अपील, बेटे पर लगा बैन कम कर दो","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
14 साल के क्रिकेटर के पिता की भावुक अपील, बेटे पर लगा बैन कम कर दो
Thu, 31 Jan 2019 11:45 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
मुशीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुशीर खान के पिता नौशाद खान ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अपील की है कि उनके बेटे पर लगे तीन साल के प्रतिबंध की समीक्षा की जाए। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान युवा मुशीर ने अपनी टीम के साथी से मारपीट की थी। इसके बाद एमसीए ने कड़ा फैसला लेते हुए मुशीर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
देखें वीडियो:
विज्ञापन
नौशाद ने एमसीए से गुजारिश की है कि मुशीर पर लगा बैन हटा दें या फिर उनका निलंबन कुछ मैचों के लिए घटा दें क्योंकि युवा बाएं हाथ के स्पिनर ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बैन से उनका क्रिकेट करियर प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
नौशाद ने एमसीए को जानकारी भी दी कि इस घटना के बाद वह अपने बेटे को लेकर मनोवैज्ञानिक के पास भी लेकर गए। नौशाद ने मंगलवार को एमसीए को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने ध्यान दिलाया कि सलाह मिलने के बाद मुशीर ने अपनी गलती के लिए लिखित माफी जमा की है।
नौशाद ने कहा कि उनके बेटे की कम उम्र और शानदार प्रदर्शन को ध्यान रखकर एमसीए कोई ऐसा फैसला ले, जिससे युवा क्रिकेटर का करियर प्रभावित न हो। मुशीर पर जनवरी 2022 तक बैन लगा है। नौशाद ने एमसीए को जानकारी दी कि अपना बर्ताव सुधारने के लिए मुशीर फिलहाल मनोवैज्ञानिक की सलाह ले रहा है।