फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut to get international level shooting range

मेरठ को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेेंज, उप्र के खेल मंत्री चेतन चौहान ने की घोषणा

Thu, 25 Oct 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Meerut to get international level shooting range
meerut news - फोटो : meerut news

मेरठ के लाड़लों ने देश को शूटिंग में पदक दिलाये, अब प्रदेश सरकार शहर को अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज का तोहफा देने जा रही है। बुधवार को शहर में आये खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मेरठी शूटरों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स में देश को पदक दिलाया है। मेरठ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 10 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। इसके लिए वह सीएम से बात करेंगे। खेल मंत्री ने शार्दुल विहान, सौरभ चौधरी, रवि कुमार, शपथ भारद्वाज, अहवर रिजवी, शहजर रिजवी की तारीफ की।  

विज्ञापन


खेल मंत्री विवि में आयोजित केंद्र सरकार के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने मेरठ पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कैलाश प्रकाश स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। अक्सर बंद रहने वाली जिला राईफल एसोसिएशन की शूटिंग रेंज उनके निरीक्षण के दौरान खोल दी गई। खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से शूटिंग रेंज बंद रहने की शिकायत भी की। कहा कि रेंज में स्टेडियम के खिलाड़ियों का प्रवेश बंद है। इस पर खेल मंत्री ने कोच वेदपाल को इस बारे निर्देश दिये।
विज्ञापन


इसके अलावा खेल मंत्री ने जिम, निर्माणधीन एस्ट्रोटर्फ मैदान व टेनिस कोर्ट, कुश्ती हाल का भी हाल देखा। उनके मेरठ पहुंचने की सूचना पर पहले ही स्टेडियम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम में उचित मशीनों को लेकर तारीफ की। लेकिन जिम की जगह बढ़ाने के निर्देश दिये। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर को स्टेडियम में साफ-सफाई के निर्देश दिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्ण लाने वाले को छह करोड़
उप्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में विजेताओं को 6.45 करोड़ रुपये बतौर पुरस्कार बांटे गए हैं। जबकि पिछली किसी सरकार ने खेलों पर इतना खर्च नहीं किया। पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन के तौर पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार 2020 में ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक पाने वालों को छह करोड़, रजत पदक लाने वालों को चार करोड़ और कांस्य पदक के लिये दो करोड़ रुपये देगी। प्रदेश के स्टेडियम में क्लास टू के लिये पदों का सृजन किया जायेगा। आउटसोर्सिंग पर भी कोच तैनात किये जाएंगे।  

उप्र में खुलेंगी हाई एक्सिलेंस एकेडमी    
उन्होंने कहा कि उप्र में पांच से छह हाई एक्सिलेंस एकेडमी खोली जायेंगी। एक एकेडमी मेरठ में हो सकती है।  लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कताई मिल में स्पोर्ट्स कालेज बनाने की मांग की है। यहां पर स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण हो सकता है। हालांकि औद्योगिक जमीन का स्थानांतरण स्पोर्ट्स के लिए कराना होगा। इसके लिए खेल मंत्रालय जल्द विचार करेगा। प्रदेश सरकार जल्द स्पोर्ट्स जर्नलिज्म कोर्स लाने पर विचार कर रही है।  

सिंथेटिक ट्रैक के लिए मिलेंगे 14 करोड़  
खेल मंत्री ने उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता को दिसंबर तक एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि स्टेडियम में जल्द ही 14 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। इसके लिए जिला खेल विभाग द्वारा प्रस्ताव भी लखनऊ भेजा जा चुका है। इस दौरान भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, नवीन त्यागी, संदीप त्यागी, कपिल त्यागी, मनीष कुमार, जयप्रकाश, कोच ललित पंत, आलोक मानव, नेहा कश्यप आदि मौजूद रहीं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed