नौकायन में देश को नई पहचान दिलाएंगे कपिल शर्मा, अमर उजाला से साझा की भविष्य की योजनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर इन प्रतिभाओं को मंच मिले तो वह निश्चित रूप से आगे बढ़कर देश का मान बढ़ाएंगे। यह साबित किया है, मेरठ में इंचौली के ग्राम धनपुर के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले नौकायन खिलाड़ी कपिल शर्मा ने। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नौकायन प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले कपिल का चयन हाल ही में लक्ष्मण अवार्ड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के बाद न केवल कपिल का परिवार बल्कि पूरा गांव खुशी से फूला नहीं समां रहा।
एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले कपिल शर्मा ने यह कभी नहीं सोचा था कि वह नौकायन जैसे इवेंट में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कपिल शर्मा ने अपनी खुशी को खुलकर बयां किया।
वह बताते हैं कि 2007 में उन्हें पता चला कि सेना में नौकायन खेल के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें केवल छह फुट से अधिक ऊंचाई के आवेदकों को चुना जाना हैं। कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर वह भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए और उनका चयन भी हो गया। तब से वह सेना के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है। सेना के साथी भी उत्साह बढ़ाते हैं।
यह उपलब्धियां रहीं नाम
कपिल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन में आयोजित 16वीं रोइंग एशियन चैंपियनशिप में दो रजत, कोरिया में आयोजित17 वें एशियन गेम्स में एक कांस्य, चीन में आयोजित 15वीं रोइंग एशियन चैंपियनशिप में दो रजत और कोरिया में आयोजित 14वीं रोइंग एशियन चैंपियनशिप में एक रजत पदक जीता है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर भी वह कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/