{"_id":"5c1b7e0abdec2256fc73913d","slug":"long-and-medium-race-competition-will-be-organized-in-nahan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होगी लंबी दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा इतने हजार का इनाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
यहां होगी लंबी दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा इतने हजार का इनाम
Thu, 20 Dec 2018 05:06 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय नकद पुरस्कार लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे चंबा मैदान नाहन में होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि 13 से 15 आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों की तीन हजार मीटर दौड़ होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे प्रतिभागियों को क्रमश: 15000, 10000 तथा 8000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
16 से 19 आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को भी क्रमश: 15,000, 10000 तथा 8000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने सभी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारियों से निवेदन किया है कि वे अपने जिले के प्रतिभागियों के साथ 28 दिसंबर तक नाहन स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करें। जिला दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से अधिक न हो। हर खिलाड़ी की जन्मतिथि प्रत्येक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी की ओर से सत्यापित की गई हो।
विज्ञापन
प्रत्येक दल के साथ विभागीय प्रशिक्षक तथा अपने जिले के दो झंडे भी साथ लाना आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को गर्म वस्त्र तथा जरूरत का सामान साथ लाने की सलाह दी है। कहा कि यथासंभव रजाई-तलाई की व्यवस्था की जा रही है। भोजन की व्यवस्था विभाग करेगा। सभी जिला दल प्रभारी 28 दिसंबर को शाम 5 बजे होने वाली बैठक में अवश्य भाग लें। टीम के भाग लेने की पुष्टि दूरभाष 01702-224176 फैक्स या ई-मेल से 22 दिसंबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन