{"_id":"5e00b50e8ebc3e881420667e","slug":"khila-devi-of-kullu-became-captain-of-himachal-handball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू की खिला देवी बनीं हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कुल्लू की खिला देवी बनीं हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तान
Mon, 23 Dec 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/सैंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/सैंज
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
खिला देवी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू की खिला देवी हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तान होंगी। सोमवार से दिल्ली में शुरू हुई राट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम खिला देवी की अगवाई में भाग ले रही है। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंद किशोर ने बताया कि कुल्लू उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा की रहने वाली खिला देवी इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ था। वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। सड़क सुविधा से कोसो दूर खिला देवी के गांव जैणी में पीने के पानी भी समस्या रहती है और ग्रामीण मीलों दूर पानी लाने को मजबूर है। खिला ने 12वीं तक की पढ़ाई बंजार के थाटीबीड़ स्कूल में हासिल की और इसी स्कूल से उन्होंने हैंडबाल में महारथ हासिल की। खिला देवी के पिता खेमराज ने बताया कि उनकी बेटी ने जो काम कर दिखाया है उससे आज पूरे गांव में खुशी है।
विज्ञापन