फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalsa College Ludhiana won match by eight wickets

पंजाब यूनिवर्सिटी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंटः खालसा कॉलेज लुधियाना ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Wed, 03 Oct 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Khalsa College Ludhiana won match by eight wickets
cricket

जीजीएसकेसीडब्ल्यू-26 ने एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 को 113 रन से हराकर पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। पीयू में खेले गए मुकाबले में एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। जीजीएसकेसीडब्ल्यू-26 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। टीम की तरफ से मोनिका पांडे ने 106 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा अनु ने 62 गेंदों में 30 रनों की पारी और सुमन ने 26 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन


एमसीएम डीएवी -36 की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्कान ने 52 रन देकर दो विकेट लिए। जोवन प्रीत ने 44 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं दिव्या और अमृता ने एक -एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी एमसीएम डीएवी-36 की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम में रिद्धिमा ने 53 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन

लुधियाना ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Khalsa College Ludhiana won match by eight wickets
सांकेतिक तस्वीर

इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम की दो खिलाड़ी जीरो पर आउट हुई। वहीं चार खिलाड़ियों ने एक के निजी स्कोर पर  विकेट गंवा दी। पूरी टीम 35.4 ओवरों में 128 रन बनाकर आल ऑउट हो गई। विजेता टीम की तरफ से नंदिनी शर्मा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए, कुमारी शिबी ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। अमनजोत ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि यशोदा ने एक विकेट लिया।

केसीडब्ल्यू लुधियाना ने पीयू कैंपस को आठ विकेट से हराया
प्रतियोगिता का दूसरा मैच पीयू कैंपस और केसीडब्ल्यू लुधियाना के बीच में खेला गया। केसीडब्ल्यू लुधियाना ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। पीयू कैंपस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं। पूरी टीम 19.4 ओवरों में 48 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से ईश्वरी देवी ने 41 गेंदों में 14 रन बनाए। 

इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के चार खिलाड़ी जीरो पर आउट हो गए। विजेता टीम की तरफ से बबलजीत ने तीन रन देकर दो विकेट, पलविंदरजीत ने 10 रन देकर 4 विकेट, रोजी और प्रभदीप ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी केसीडब्ल्यू लुधियाना की टीम 19.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। पीयू कैंपस की तरफ से अमनदीप और नेहा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed