{"_id":"5bacee59867a557f032ad3dd","slug":"kangra-team-reached-in-the-semi-finals-of-the-inter-college-basketball-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान टीम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के एमसीएम डीएवी कॉलेज में चल रही इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आईएलएस शिमला को 49-06 से हराकर मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वीरवार को खेले गए लीग मैचों में सरकाघाट ने मंडी कॉलेज को 32-17 के अंकों से शिकस्त दी। कोटशेरा ने हमीरपुर को 40-35 से हराया।
विज्ञापन
ऊना ने घुमारवीं को 65-44 तथा पालमपुर ने बिलासपुर को 45-32 के अंतर से हराया। इसके अलावा वीरवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में डीएवी कांगड़ा ने कुल्लू कॉलेज को 49-33 के अंतर से हराया। इस मैच में साहिल और राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन
अन्य क्वार्टर फाइनल मैचों में धर्मशाला कॉलेज ने कोटशेरा को 50-10 के विशाल अंतर से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक जेआर बल्होत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन