{"_id":"5c11650abdec2241641d490b","slug":"jammu-kashmir-national-chess-championship-tamilnadu-grandmaster-arvind-emerges-leader-in-six-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चेस में ग्रैंड मास्टर अरविंद की बढ़त बरकरार, छह राउंड में 5.5 अंक किए अर्जित","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू-कश्मीर: चेस में ग्रैंड मास्टर अरविंद की बढ़त बरकरार, छह राउंड में 5.5 अंक किए अर्जित
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : फाइल
जम्मू में सीनियर नेशनल चेस चैंपियनशिप में तमिलनाडु के अरविंद चिदंबरम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए छह राउंड में सर्वाधिक 5.5 अंक (कुल छह अंक) अर्जित कर बढ़त कायम रखी है। इस दौड़ में पांच अन्य खिलाड़ी 5.0 अंक के साथ पीछे चल रहे हैं।
गोवा के जीएम (ग्रैंड मास्टर) अनुराग महामाल के अलावा जीएम वैभव सूरी, जीएम सेन गुप्ता दीप, जीएम दीपेन चक्रवर्ती और जीएम विष्णु परसाना ने 5.0 अंक अर्जित किए हैं। अब तक के छह राउंड के मुकाबलों में जीएम अनुराग और जीएम अरविंद के बीच मुकाबला बराबरी पर चल रहा है।
पीएसपीबी के वैभव ने एएआई के आईएम स्टेनी, पीएसपीबी के जीएम सेन गुप्ता दीप ने आरएसपीबी जीएम लक्ष्मण आरआर को मात दी। इसी तरह तमिलनाडु के विष्णु परसाना ने वेस्ट बंगाल के नीलाश साहा को पछाड़ा।
विज्ञापन
तेलंगाना के आईएम राहुल श्रीवास्तव और आरएसपीबी के जीएम स्वपनिल एस दापड़े के बीच मुकाबला बराबरी पर है। इसके अलावा आरएसपीबी के आईएम कार्तिकयान और महाराष्ट्र के समीद जय कुमार शेते, आरएसपीबी के आईएम गिरिनाथ व तमिलनाडु के आईएम विगनेश एनआर, गोवा के रितविज पराब व तमिलनाडु के आईएम आकाश, पीएसपीबी के आईएम कोंगुवेल व तमिलनाडु आईएम राजेश के बीच मुकाबला बराबरी पर चल रहा है। तमिलनाडु के हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के संकल्प गुप्ता, आरएसपीबी के रत्नाकरण ने पीएसपीबी के इमोचा लायशरम को मात दी।