{"_id":"5c07cce0bdec224144743b57","slug":"jammu-cooch-behar-trophy-under-19-jammu-kashmir-team-moving-for-win-win-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार में जेएंडके जीत की ओर, त्रिपुरा को जीत के लिए तीन विकेट पर चाहिए 284 रन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार में जेएंडके जीत की ओर, त्रिपुरा को जीत के लिए तीन विकेट पर चाहिए 284 रन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जेएंडके कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 में जीत के करीब है। जेएंडके ने अपनी दो पारियों में 560 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। त्रिपुरा के बल्लेबाज दूसरी पारी में बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 129 रन ही जुटा पाए थे, जबकि उसे जीत के लिए अब तीन विकेट पर 284 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा। इससे पहले त्रिपुरा पहली पारी में 148 रन ही बना पाया था। मेहमान टीम के तीन विकेट गिरते ही जीत जेएंडके की झोली में आ जाएगी।
बुधवार को तीसरे दिन के खेल में जेएंडके ने दूसरी पारी में 328 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें 16 अतिरिक्त रन शामिल रहे। टीम की ओर से कन्हैया वाडवान ने 11 चौकों से 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 46, अब्दुल समद ने 32, जियाज नजीर मार्गे ने 20 रन का योगदान दिया।
मध्यक्रम में मुसिफ एजाज ने 56 रन टीम के खाते में जोड़े। निचले क्रम में गोविंद शर्मा को 38 और जावेद अहमद को 24 रन बनाने में सफलता मिली। त्रिपुरा की ओर से अमित अली ने तीन, आशीष कुमार यादव, शंकर पाल व परवेज सुलतान ने दो-दो और सरुक हुसैन ने एक बल्लेबाज को पवेलियन वापस भेजा।
विज्ञापन
जेएंडके के लक्ष्य को हासिल करने के लिए त्रिपुरा के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। टीम की ओर से मध्यक्रम में शंकर पाल ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली। जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास करने में सफल नहीं हो पाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा ने सात विकेट गंवा दिए थे और उसे अभी जीत के लिए बड़े स्कोर की जरूरत है। जेएंडके के प्रदर्शन को देखते हुए उसकी जीत निश्चित दिख रही है। वीरवार को चौथे निर्णायक दिन जेएंडके के गेंदबाज त्रिपुरा के तीन विकेट गिराने के लिए मैदान पर उतरेंगे।