फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITL Women's Tennis Tournament Serbia's Natalina Kostice won the final match

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक को मिला सिंगल खिताब

Sat, 17 Nov 2018 09:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Nov 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
ITL Women's Tennis Tournament Serbia's Natalina Kostice won the final match
सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक ने जीता सिंगल खिताब - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सातवीं भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का सिंगल खिताब सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक ने जीता है। दूसरे सेट में दाएं पैर की मांसपेशियों में दर्द के कारण स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा के लिए फाइनल मैच पूरा करना मुश्किल हो गया। टेरेजा खुद ही कोर्ट से रिटायर हो गई, जिसकी वजह से कोस्टिक को विजेता घोषित कर दिया गया। भावुक हुई टेरेजा ने कोस्टिक को गले मिलकर जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

  
सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर सिंगल का फाइनल स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा और सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक के बीच खेला गया। तजुर्बे के लिहाज से टेरेजा और कोस्टिक में कड़े मुकाबले की उम्मीदें थीं। सर्विस पर कोस्टिक का कमाल का नियंत्रण दिखा। पहले राउंड से ही उन्होंने टेरेजा को कोर्ट पर अपने शॉट्स की विविधता से अचंभित किया। शाट्स पर कोस्टिक की आवाज, नेट के करीब बॉल डालने का अंदाज देखने काबिल था। लंबाई के बावजूद टेरेजा मिहालिकोवा को कोस्टिक के नेट के आसपास आए शॉटस को लौटाने में मुश्किलें आईं। 2-0 की बढ़त मिलने के बाद कोस्टिक का हौसला बढ़ गया। हालांकि टेरेजा ने अपनी सर्विस में अंक जुटाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन बार-बार कोस्टिक सर्विस ब्रेक करती। टेरेजा को तीन बार ड्यूस और एडवांटेज के हालात बने। टेरेजा ने संघर्ष के बाद अपना पहला सेट जीता।

विज्ञापन

कोस्टिक अपनी सर्विस में अधिक तेज नजर आई। कोर्ट पर लंबी रैलियां देखने को नहीं मिली। कोस्टिक सर्विस के साथ एक-दो शॉट में ही अंक बटोरती दिखी। टेरेजा जब तक दो अंक बना पाई, तब तक कोस्टिक पांच अंक ले चुकी थी। अंत में कोस्टिक ने पहला सेट 6-2 से जीत लिया। पहले सेट में कोस्टिक ने अहसास करा दिया कि टेरेजा के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा, जिस तरह से सेमीफाइनल में स्लोवीनिया नस्तजा कोलार के विरुद्ध टेरेजा ने मैंच में वापसी कर जीत हासिल की थी। दर्शकों को कुछ वैसे ही उम्मीद थीं। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। दूसरा सेट जैसे ही शुरू हुआ, टेरेजा के दाएं पैर की जांघ में दर्द होने लगा। फिजियोथैरेपिस्ट ने मैदान में उपचार कर उन्हें राहत दी। जब दर्द हल्का नहीं हुआ तो जांघ में पट्टी बांधनी पड़ी।

इसके बाद यह सेट आगे बढ़ा। कोस्टिक ने सर्विस और रिटर्न में अपनी चपलता बनाए रखी। टेरेजा के पास उनके शॉट्स का कोई जवाब नहीं था, जिस वक्त यह सेट कोस्टिक के हक में 2-1 से चल रहा था, उसी वक्त टेरेजा अंपायर हिमांशु मलिक की चेयर के पास आई और मैच से रिटायर होने की बात कह दी। कोस्टिक को गले मिलकर जीत की बधाई देते हुए टेरेजा मिहालिकोवा भावुक हो गईं और रोने लगीं। दर्शकों ने तालियां बजाकर आस्ट्रेलिया ओपन जूनियर चैंपियन रह चुकी टेरेजा का उत्साहवर्द्धन किया। विश्व 360वीं रैंक की खिलाड़ी सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक ने सिंगल चैंपियन बनने का श्रेय पा लिया। दर्शक दीर्घा में बैठे उनके कोच निकोला सायवानोविक ने चिर परिचित अंदाज में कोस्टिक के साथ डांस के स्टेप कर सेलीब्रेट किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed