फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter College Judo Competition: Abhinav of Solan and Yogita of Sanjauli won Gold

इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता: सोलन के अभिनव और संजौली की योगिता ने जीता गोल्ड

Wed, 15 Dec 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 09:30 PM IST
सार

ऊना कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विनोद ठाकुर ने बताया कि लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में संजौली कॉलेज के साहिल ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौरा कॉलेज के रिशु ने दूसरा, नुरपूर के राकेश और सुजानपुर के नगीना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
Inter College Judo Competition: Abhinav of Solan and Yogita of Sanjauli won Gold
विजेता खिलाड़ियों के साथ एसपी ऊना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेज ऊना में चल रही अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। ऊना कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विनोद ठाकुर ने बताया कि लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में संजौली कॉलेज के साहिल ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौरा कॉलेज के रिशु ने दूसरा, नुरपूर के राकेश और सुजानपुर के नगीना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन कॉलेज के अभिनव ने पहला स्थान पाया जबकि ऊना कॉलेज के मयंक ने दूसरा स्थान अर्जित किया। वहीं सुजानपुर के सुरजीत और भौरंज के जयपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


73 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के रजत ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि हमीरपुर के आयुष ने दूसरा, हमीरपुर कॉलेज के अभिनव और इंदौरा के अभिषेक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 81 किलोग्राम भार वर्ग में इंदौरा कॉलेज के नूर अभिषेक प्रथम रहे।घुमारवीं के अजय दूसरे, सोलन के विनय और हमीरपुर के रोहित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर कॉलेज के चेतन ने पहला, संजौली के सौरभ ने दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


लड़कियों के 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन की अंबिका ने पहला, कुल्लू की प्रियंका ने दूसरा, सुजानपुर की नेहा और पीजी सेंटर की दुर्गा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में संजौली कॉलेज की योगिता ने पहला, आरकेएमवी की ईशा ने दूसरा स्थान पाया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर कॉलेज की कोमल पहले और आरकेएमवी की समीक्षा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


63 किलोग्राम भार वर्ग में पीजी सेंटर की सुमन ने पहला, संजौली की अंकिता ने दूसरा स्थान पाया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन की शिवांगी ने पहला, कुल्लू की प्रियंका ने दूसरा स्था हासिल किया। 78 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना कॉलेज की दीक्षा और हमीरपुर कालेज की शिल्पा दूसरे स्थान पर रही। वहीं 78 प्लस में ऊना कॉलेज की अमनजोत प्रथम रहीं। डिग्री कॉलेज सोलन और राजकीय कॉलेज ऊना को संयुक्त रूप से विजेता की ट्रॉफी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed