{"_id":"5c0a7b15bdec2241b771039e","slug":"inter-college-cricket-tournament-final-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता: इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता: इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Fri, 07 Dec 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान एमएलएसएम कॉलेज ने जीसी धर्मशाला को 30 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को एमएलएसएम कॉलेज का मुकाबला जीसी पाउंटा साहिब के साथ होगा।
विज्ञापन
अनिल गुलेरिया ने बताया सुंदरनगर टीम के कप्तान दीपक कुमार ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इनमें सूरज ने 57 रन, रेशव ने 19 और दीपक ने 23 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
धर्मशाला की ओर से गेंदबाज विशाल और निखिल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में धर्मशाला की टीम 19.3 ओवरों में महज 130 रन बनाकर ढेर हो गई। धर्मशाला की ओर से शिवेक ने 28 रन, तवीक कश्यप ने 27 और अभिषेक ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार 8 दिसंबर को जीसी पाउंटा साहिब और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के मध्य खेला जाएगा। समापन अवसर पर विधायक राकेश जंवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।