{"_id":"5bd31448bdec2227656232fc","slug":"inter-college-cricket-competition-organised-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जीजीएम साइंस कालेज सेमीफाइनल में, अंतर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में भद्रवाह ने भी जीता मुकाबला","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
J&K: जीजीएम साइंस कालेज सेमीफाइनल में, अंतर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में भद्रवाह ने भी जीता मुकाबला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर जारी अंतर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में जीजीएम साइंस कालेज ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह डिग्री कालेज भद्रवाह ने अगले दौर में जगह बनाई।
पहले मुकाबले में जीजीएम साइंस कालेज ने पीजी आर्ट्स को चार विकेट से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। पीजी आर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट पर 13 अतिरिक्त रनों की मदद से 94 रनों का स्कोर खड़ा किया। के गुप्ता ने एक चौके से सर्वाधिक 14 रनों की पारी खेली। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया। बाबर इरशाद ने 13 और राजन ने एक चौके से 12 रन जुटाए। साइंस कालेज की ओर से शोएब ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। संत बख्श और अरुण ने दो-दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब में साइंस कालेज के बल्लेबाजों ने 15.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर जीत अपनी झोली में डाल ली। संत बख्श ने तीन चौकों से 29, पंचम ने तीन चौकों से 23 और अंकुश ने दो चौकों से 12 रनों का योगदान दिया। पीजी आर्ट्स की ओर से मिनाम मलिक ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। अजाक ने दो और अनुज ने एक विकेट गिराया।
विज्ञापन
एक अन्य मुकाबले में डिग्री कालेज भद्रवाह ने गवर्नमेंट डेंटल कालेज रिहाड़ी को 25 रनों से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। भद्रवाह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में छह विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। महरान गौरी ने 84, मो. साहिल ने 20 और अजहर ने 18 रनों का योगदान दिया। डेंटल कालेज की ओर से यासिर ने 3 और आदिल ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम के बल्लेबाज 18 ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही जुटा पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।