फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indian football tournament BC Roy Trophy in Sundernagar in Mandi in Himachal Pradesh

सुंदरनगर और मंडी में होगी अखिल भारतीय वीसी राय फुटबाल चैंपियनशिप

Mon, 02 Dec 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Indian football tournament BC Roy Trophy in Sundernagar in Mandi in Himachal Pradesh
फुटबॉल - फोटो : social Media

हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की आम बैठक बिलासपुर में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  डॉ. सीपी कौशल की अध्यक्षता में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव तथा अखिल भारतीय फुटबाल संघ के सदस्य दीपक शर्मा, विभिन्न जिला फुटबाल संघों के अध्यक्ष तथा प्रदेश फुटबाल संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की अध्यक्षता में होने वाले इस विशाल आयोजन को लेकर सभी ने कमर कस ली है। वहीं इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश फुटबाल संघ के सदस्य व फिजियो संजीव पंवार ने बताया कि बैठक में आगामी 10 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक सुंदरनगर और मंडी में होने वाली अखिल भारतीय डॉ. वीसी राय फुटबाल चैंपियनशिप के प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर दीपक शर्मा ने बताया कि हिमाचल के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश को दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर की उत्कृष्ट 18 टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के मैच सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज और मंडी के पड्डल मैदान में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप का शुभारंभ सुंदरनगर और समापन मंडी में होगा। चार पूलों में 18 टीमों को विभाजित किया गया है जिसमें पूल-बी के लीग मैच सुंदरनगर और पूल-सी व डी के मैच मंडी में होंगे। दीपक शर्मा ने बताया कि इस मेगा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी के सहयोग से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। डॉ. सीपी कौशल ने इस प्रतियोगिता को बेहतरीन ढंग से आयोजित करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। 


बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश राणा, जिला मंडी अध्यक्ष लीला विलास, बिलासपुर के अध्यक्ष रविंद्र सिंह लिलि, श्याम लाल शर्मा, संजय शर्मा, बाबू राम नेगी, परविंद्र नेगी, विरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, इंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, अंकित शर्मा, एमआर ठाकुर, पवन कुमार, शुभम, श्याम सुंदर शर्मा, संजेश कुमार, गोपाल शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार व संजीव पंवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed