फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration of Inter University Cycling Track Championship in Patiala

पटियाला में इंटर यूनिवर्सिटी साइक्लिंग ट्रैक चैंपियनशिप का आगाज, 275 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Fri, 09 Nov 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Fri, 09 Nov 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Inter University Cycling Track Championship in Patiala
demo pic

अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी साइक्लिंग ट्रैक (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप शुक्रवार को पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में शुरू हो गई। चैंपियनशिप में 30 यूनिवर्सिटीज के 275 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी के साइकलिस्ट हरप्रीत सिंह ने एक किलोमीटर टाइम ट्रायल मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप का उद्घाटन पीयू के डीन अकादमिक मामले व कंट्रोलर परीक्षा डा. गुरदीप सिंह बत्तरा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों की जिंदगी का अभिन्न अंग हैं। पीयू पिछले कई सालों से माका ट्राफी जीतती आ रही है। पीयू जीत की इस लड़ी को बरकरार रखने में पूरा दम लगाएगा।
विज्ञापन


उधर आज हुए पुरुषों के एक किलोमीटर टाइम ट्रायल मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के हरप्रीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के रणजीत सिंह ने दूसरा व पंजाबी यूनिवर्सिटी के ही सचिनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 500 मीटर टाइम ट्रायल मुकाबलों में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की शशी काला और लुटे मयूरी ने क्रमवार पहला व दूसरा स्थान और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की प्रदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed