फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu Shimla team won the silver medal in handball

हैंडबाल में एचपीयू शिमला की टीम ने जीता रजत पदक

Thu, 21 Feb 2019 08:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Thu, 21 Feb 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
hpu Shimla team won the silver medal in handball

उत्तर प्रदेश के वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में एचपीयू की टीम ने लगातार तीसरे वर्ष इतिहास रचा। टीम ने रजत पदक जीता है।

विज्ञापन


मैसूर विश्वविद्यालय को सेमीफाइनल में एक तरफा शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची प्रदेश की टीम को कड़े संघर्ष में 17-14 से मेजबान वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टीम के मैनेजर डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि निधि शर्मा, मेनिका पॉल, बबिता ठाकुर, शैलजा, दीपा, शालिनी तथा गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2017 में द्वितीय उप विजेता तथा 2018 में विजेता रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की जीत पर प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. एसके शर्मा, प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद शर्मा, डॉ. राजकुमार तथा प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की खेल एवं पाठ्येतर गतिविधि समिति ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed