{"_id":"5df385078ebc3e87a91f323c","slug":"hpu-shimla-inter-college-woman-boxing-championship-in-nagrota-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर कॉलेज महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में 90 बॉक्सर दिखी रहीं दमखम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतर कॉलेज महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में 90 बॉक्सर दिखी रहीं दमखम
Fri, 13 Dec 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां में शुक्रवार को तीन दिवसीय एचपीयू इंटर कॉलेज महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में छात्राओं ने कूब मुक्के बरसाए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने प्रथम बाउट का शुभारंभ करवाकर इस प्रतियोगिता का आगाज किया।
विज्ञापन
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, शॉल व टोपी भेंट करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. सुनील रियात ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 21 महाविद्यालयों से लगभग 90 बॉक्सर छात्राएं विभिन्न 10 भार वर्गों में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष लेखराज, पूर्व अध्यक्ष जगदीश विज, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों में डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. केएस अत्री, आरती वर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, रेनबो के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. कल्पना ऋषि व अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन