{"_id":"5c7d12fbbdec2273934e2acd","slug":"himachal-won-three-medals-in-volleyball-in-national-masters-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में हिमाचल को तीन मेडल, नेशनल मास्टर्स गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वॉलीबाल में हिमाचल को तीन मेडल, नेशनल मास्टर्स गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन
Mon, 04 Mar 2019 06:03 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून में 27 फरवरी से दो मार्च तक हुई नेशनल मास्टर्स गेम्स के वॉलीबाल वर्ग में हिमाचल की तीनों टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें 40 से 50 आयु वर्ग में हिमाचल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
टीम ने राजस्थान की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम कि या। 30 से 40 आयु वर्ग में हिमाचल की टीम ने लीग मुकाबलों में राजस्थान और कर्नाटक की टीम को पराजित कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टीम ने कांस्य पदक जीता। वॉलीबाल के राज्य कोआर्डिनेटर संतोष चौहान ने बताया कि अशोक सोनी को बेस्ट अटैकर का खिताब देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
प्रदीप सावंत, कंवर सिंह, अनिल, आकाशदीप, अश्वनी, संतोष, पकंज, किशोर, बलवान ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। टीम के चीफ डिमीशन डॉ. एआर
चंदेल ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में खेलने गई तीनों टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और प्रदेश के लिए एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते। कोच विधि चंद ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।