{"_id":"5c55aa8cbdec2258bd0c835e","slug":"himachal-won-korfball-federation-cup-by-beat-j-k-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके को हराकर हिमाचल ने जीता कोर्फबाल फेडरेशन कप","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जेएंडके को हराकर हिमाचल ने जीता कोर्फबाल फेडरेशन कप
Sat, 02 Feb 2019 08:10 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 02 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 7-2 के अंतर से हराकर 18वां अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन कप जीत लिया। हरियाणा और महाराष्ट्र राज्य की टीमें संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के 9 राज्यों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जगह-जगह खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान आयोजन के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को 6-2 अंकों से, जबकि हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 9-8 के अंतर से हराया।
तीसरे स्थान के लिए हरियाणा और महाराष्ट्र के मध्य खेला गया मुकाबला 6-6 अंक से बराबरी पर छूटा। इधर, प्रदेश कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष और डीसी राकेश प्रजापति ने हिमाचल की विजेता टीम को बधाई दी है।