{"_id":"5dd7e31f8ebc3e54990b0e0e","slug":"himachal-won-eight-medals-in-boxing-named-in-national-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी में हिमाचल को आठ मेडल, नेशनल गेम्स में चमकाया नाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मुक्केबाजी में हिमाचल को आठ मेडल, नेशनल गेम्स में चमकाया नाम
Fri, 22 Nov 2019 07:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की टीम
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल की टीम ने दो गोल्ड सहित आठ मेडल हासिल किए हैं। 17 से 22 नवंबर तक दिल्ली में 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 54 किलो भारवर्ग में रामपुर की सुनिता और किन्नौर की स्नेहा ने अंडर 19 में गोल्ड मेडल हासिल किया है। शिमला के रामपुर की अनिता गौतम ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर और किन्नौर की दीपिका (63 किलो भार वर्ग) और सुंदरनगर की श्रेया (51 किलो भार वर्ग) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-19 ब्वाय वर्ग में रामपुर के निशांत ने 46 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 भार वर्ग में ही छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बजौरा की एकता (75 किलो भार वर्ग) और सोलन की हिमाक्षी (80 किलो भार वर्ग) में कांस्य पदक जीता। सूबे की टीम के साथ कोच चरणजीत, कैलाश, इंद्र सिंह, केके ठाकुर, सुरेश, नवीन राणा, विनोद, जैमल, रेणुबाला, श्यामेश्वरी और करमा नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन