{"_id":"5c67f0e7bdec2211b7060040","slug":"himachal-women-kabaddi-team-in-in-national-police-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार पुलिस नेशनल मीट में खेलेगी प्रदेश की महिला कबड्डी टीम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पहली बार पुलिस नेशनल मीट में खेलेगी प्रदेश की महिला कबड्डी टीम
Sun, 17 Feb 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस नेशनल मीट में इस बार हिमाचल की महिला कबड्डी टीम भी दमखम दिखाएगी। हिमाचल पुलिस विभाग ने पहली बार कबड्डी टीम को नेशनल मीट में भेजने का फैसला लिया है। आज तक हुई नेशनल मीट में तो दूर प्रदेश में होने वाली मीट में भी महिला कबड्डी टीमों के मुकाबले नहीं होते थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी की अगुवाई वाली टीम में राजस्थान के जयपुर में प्रस्तावित पुलिस नेशनल मीट में प्रदेश की बेटियां मैदान में उतरेंगी। पुलिस विभाग की महिला कबड्डी टीम में सिंपली चौहान, प्रिया, रोहिणी ठाकुर, रिचा शर्मा, मंजू ठाकुर, पूजा वर्मा, मधु, चेतना, पल्लवी, अंजली राणा और नैंसी शामिल हैं।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश टीम के कोच होंगे। उधर, टीम की कप्तान प्रियंका नेगी ने कहा कि नेशनल मीट के लिए अभ्यास शुरू हो गया है। पुलिस नेशनल मीट में पहली बार भाग लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीम का गठन पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मेहनत से हुआ है। नवंबर महीने में उन्होंने राज्य स्तरीय पुलिस मीट में नेशनल के लिए महिला कबड्डी टीम भेजने का प्रस्ताव रखा था।