{"_id":"5dcec96a8ebc3e548349de43","slug":"himachal-teams-begin-with-win-in-kabaddi-40-teams-from-all-over-the-country-reach-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विस कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीमों का जीत से आगाज","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सिविल सर्विस कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीमों का जीत से आगाज
Fri, 15 Nov 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता शिमला
- फोटो : अमर उजाला
43वीं सिविल सर्विस कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार को शिमला में शुरू हो गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान से टीमों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी टीमें कोटशेरा कॉलेज पहुंचीं। जहां शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज पहले मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहला लीग मुकाबला आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच खेला गया। इसमें तमिलनाडु की टीम ने आंध्र प्रदेश को हराया। दूसरा मैच हिमाचल और तेलंगाना के बीत खेला गया। इसमें हिमाचल की टीम ने एकतरफा जीत हासिल किया। महिला वर्ग में भी हिमाचल की टीम ने जीत से आगाज किया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने उड़ीसा को हराया।
विज्ञापन
19 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश भर से चालीस महिला और पुरुषों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रदेश सचिवालय सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष परमजीत ठाकुर, प्रदीप जसवाल के अलावा मीडिया टीम के नोडल आफिसर संजीव मेहरा सदस्य कपिल मोहन और संत राज मौजूद रहे।
विज्ञापन