{"_id":"5e469c0e8ebc3ee5bf00a5e4","slug":"himachal-s-parv-and-prateek-won-medals-for-india-in-kick-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग में हिमाचल के पर्व और प्रतीक ने भारत की झोली में डाले पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
किक बॉक्सिंग में हिमाचल के पर्व और प्रतीक ने भारत की झोली में डाले पदक
Fri, 14 Feb 2020 06:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुंतर (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Feb 2020 06:39 PM IST
सार
- वॉको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते
- पर्व पठानिया ने स्वर्ण और प्रतीक शिंदे ने रजत पदक जीतकर नाम चमकाया
विज्ञापन
पर्व पठानिया और प्रतीक शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते हैं। पर्व पठानिया ने स्वर्ण और प्रतीक शिंदे ने रजत पदक जीतकर नाम चमकाया। नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में दोनों ने पदक जीते। दोनों ने विदेशी खिलाड़ियों को हराया। देश का नाम चमकाने पर दोनों खिलाड़ियों को कोच रणबीर ठाकुर सहित अकादमी ऑफ मार्शल के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि से दोनों के परिजनों में खुशी का माहौल है। कोच रणबीर ठाकुर ने कहा कि दोनों खिलाड़ी 16 फरवरी को कुल्लू पहुंचेंगे। अकादमी की ओर से इनके स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। पर्व पठानिया और प्रतिक शिंदे ने भारत के लिए पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन