{"_id":"5df1229d8ebc3e87e200eb50","slug":"himachal-s-daughters-returned-home-after-winning-gold-in-south-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड जीतकर स्वदेश लौटीं हिमाचल की बेटियां, जोरदार स्वागत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
गोल्ड जीतकर स्वदेश लौटीं हिमाचल की बेटियां, जोरदार स्वागत
Thu, 12 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की दो बेटियां कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर देश लौट आई हैं। नेपाल में हुई साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सिरमौर की रीतू नेगी और पुष्पा भी टीम का हिस्सा रहीं और जीत में अहम भूमिका निभाई। देर रात दिल्ली में ऑल इंडिया ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है। रीतू नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, पुष्पा राणा के पिता जयपाल राणा और सिरमौर कबड्डी संघ के ज्ञान सिंह नेगी भी उनका स्वागत करने दिल्ली पहुंचे। भारत ने साउथ एशियन गेम्स-2019 में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है। आठ दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान नेपाल की टीम को 50-13 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में हिमाचल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा। रीतू नेगी और पुष्पा ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। खिताबी मुकाबले के शुरूआत से ही इंडिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुष्पा राणा और सोनाली ने जमकर रेड प्वाइंट जुटाए। दूसरे हाफ में रितु नेगी और हरविंद्र कौर की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विश्वकप है अगला निशाना
रीतू नेगी और पुष्पा राणा ने साउथ इंडियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब विश्वकप में एट्री करने को बेताब है। दोनों बेटियों के पिता ने बताया कि दोनों का अगला टारगेट विश्वकप होगा। हालांकि, रीतू नेगी रेलवे के टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट जाएंगी।