फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh 26 Players squad announced by HPCA for Ranji Trophy

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की 26 सदस्यीय टीम की घोषणा

Mon, 02 Dec 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh 26 Players squad announced by HPCA for Ranji Trophy
एचपीसीए

एचपीसीए ने रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम की घोषणा कर दी है। अभ्यास शिविर के 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास शिविर के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाना है।

विज्ञापन


टीम में दिग्विजय रांगी (बिलासपुर), मंदीप सिंह (चंबा), एकांत सेन, कंवर अभिनव, विनय गलेटिया (हमीरपुर), पंकज जस्वाल, अंकित वशिष्ठ (कांगड़ा), रवि ठाकुर (कुल्लू), राघव धवन, ऋषि धवन (मंडी), निखिल गांगटा, मयंक डागर, अक्षय चौहान, सुमित वर्मा (शिमला), गुरविंद्र सिंह (सिरमौर), प्रशांत चोपड़ा, प्रवीण ठाकुर, वैभव अरोड़ा, विपिन शर्मा (सोलन), अमित कुमार और महेश ठाकुर (ऊना) शामिल हैं।
विज्ञापन


अभ्यास शिविर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है। टीम कोच संदीप शर्मा होंगे। गेंदबाजी प्रशिक्षण के लिए विक्रमजीत सिंह मलिक को कोच बनाया गया है। आशिम नारंग टीम के फील्डिंग कोच रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में चंबा से मंदीप सिंह एकमात्र खिलाड़ी 
चंबा के मंदीप सिंह का चयन हिमाचल प्रदेश रणजी टीम के अभ्यास शिविर के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि मंदीप ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इस वर्ष अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता जून माह में हुई।


इसमें मंदीप ने 250 से अधिक रन बनाए थे। 15 विकेट हासिल करने में भी सफलता पाई थी। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के शिविर के लिए हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में भी रणजी का शिविर लगा चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट संघ की ओर से मंदीप को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed