{"_id":"5c7bdbdabdec22270f4fe048","slug":"himachal-players-will-participate-in-national-netball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी
Sun, 03 Mar 2019 07:34 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीम में 40 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। 36वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता 23 से 26 मार्च तक बंगलूरू में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों का भरेड़ी में 7 से 16 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का चयन करने के लिए रविवार को साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश के आठ जिलों हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना, शिमला और कुल्लू के करीब 150 खिलाड़ियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया। इस मौके पर चयन समिति के सदस्यों ने ट्रायल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष वर्ग के 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सात मार्च से 16 मार्च तक भरेड़ी में लगाया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रतियोगिता के लिए 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।