फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal leads with 236 run in ranji cricket match against tamilnadu in dharamshala

रणजी मैच: इस खिलाड़ी के शतक से हिमाचल को 236 रन की बढ़त

Mon, 24 Dec 2018 06:52 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 24 Dec 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal leads with 236 run in ranji cricket match against tamilnadu in dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और तमिलनाडु के बीच रणजी मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज एआर कलसी की शतकीय पारी से हिमाचल को पहली पारी में 236 रन की बढ़त मिली है। पहली पारी में कलसी ने 144 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


राघव धवन 71 और ऋषि धवन ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के तीसरे दिन हिमाचल ने 116.2 ओवर में 463 रन बनाए। दूसरी पारी में तमिलनाडु ने दिन का खेल समाप्त होने तक 57 ओवर में दो विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु से पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले अभिनव मुकुंद दूसरी पारी में 111 और बी इंद्रजीथ 36 रन पर खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक एक और बी अप्राजिथ 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के गेंदबाज टी नटराजन ने 35.2 ओवर में 122 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि एम मोहम्मद और आर साई किशोर ने दो-दो, अभिषेक तनवर ने एक विकेट लिया। हिमाचल से पीपी जसवाल और राघव धवन ने एक-एक विकेट लिया।


मैच के पहले दिन तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। हिमाचल ने पहली पारी में 463 रन बनाकर 236 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed