{"_id":"5bd2b3f7bdec2269695d9357","slug":"himachal-divyang-cricket-team-defeated-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ने जीती दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में यूपी को हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल ने जीती दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में यूपी को हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम चैंपियन बनी है। हिमाचल टीम का नेतृत्व कुल्लू के निहाल चंद ने किया। फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश का उत्तर प्रदेश की टीम के साथ हुआ। हिमाचल दिव्यांग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता कुलदीप ठाकुर और क्रिकेट टीम के मैनेजर करुण वर्मा की अगुवाई में टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें देश की छह राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल का पहला मुकाबला मेजबान मध्य प्रदेश के साथ खेला। हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 40 रन से मात दी। दूसरा मैच पंजाब के साथ हुआ। हिमाचल ने पंजाब को 24 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश में किया। इस मैच में भी हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 117 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 अक्तूबर को ग्वालियर स्थित आईटीएम स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन
टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 113 रन बनाए गए। उत्तर प्रदेश की पूरी टीम 92 रन पर ऑल आउट हो गई। फाइनल में हिमाचल के नरेश कुमार ने 26 गेंदों में 45 रन बनाए। गेंदबाजी में रमेश कैथ ने 17 रन देकर 6 विकेट और हेम राजपूत ने 3 विकेट झटके। हिमाचल के आलराउंडर खिलाड़ी रमेश कैथ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन