{"_id":"5e245d998ebc3e4b5703af6e","slug":"himachal-boxers-three-final-their-medals-reached-semi-final-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के तीन मुक्केबाजों ने पक्के किए मेडल, सेमीफाइनल राउंड में पहुंचे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल के तीन मुक्केबाजों ने पक्के किए मेडल, सेमीफाइनल राउंड में पहुंचे
Sun, 19 Jan 2020 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मुक्केबाज
- फोटो : अमर उजाला
वाहाटी में आयोजित तीसरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक बार फिर प्रदेश के मुक्केबाजों ने हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। तीन मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर तीन पदक पक्के कर लिए हैं। रविवार को हुए मुकाबले में 66 किलो भार वर्ग में हिमाचल की समय कुमारी ने उत्तराखंड की मनीषा धोनी को दूसरे राउंड में ही धराशायी कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 54 किलो भार वर्ग में प्रदेश के नवराज चौहान ने दीक्षांत दीया को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अभिनव चौहान शनिवार को अपना मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। कोच मान सिंह ठाकुर ने बताया प्रतियोगिता में हिमाचल के 5 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। इनमें से तीन ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार 20 जनवरी को गुवाहाटी के साई कांप्लेक्स में खेले जाएंगे। हिमाचल टीम के साथ गए दल प्रभारी संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा चंद्रेश्वर शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए टीम और मुक्केबाजों को बधाई दी है। उन्होंने आशा जताई है कि आने वाले मुकाबलों में मुक्केबाज अपना जीत का क्रम जारी रखते हुए स्वर्ण पदक हासिल करके हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन