फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Haryana's Akhiri won gold Medal in National Junior Fencing Championship to be held in Bihar day two results

Fencing: राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा की आखिरी ने जीता स्वर्ण, सारिका को मिला रजत पदक

Tue, 03 Dec 2024 08:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Dec 2024 08:40 PM IST
सार

खेल विभाग और बिहार राज्य प्राधिकरण की ओर से बिहार में इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन हो रहा है। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में युवा तलरवारबाज अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana's Akhiri won gold Medal in National Junior Fencing Championship to be held in Bihar day two results
राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप - फोटो : Organiser

विस्तार

हरियाणा की तलवारबाज आखिरी ने 32वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा के लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सारिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खेल विभाग और बिहार राज्य प्राधिकरण की ओर से बिहार में इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन हो रहा है। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में युवा तलरवारबाज अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


गुजरात की ऋतु प्रजापति तथा मणिपुर की लैशराम अबी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, ईपी व्यक्तिगत स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में पंजाब के बलीराम जोशी ने स्वर्ण पदक, तेलंगाना के लोकेश बेमानी ने रजत पदक, हरियाणा के गौरव और पंजाब के शौर्य अश्विनी ने कांस्य पदक हासिल किया। तलवारबाजी के फॉयल व्यक्तिगत लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ की दीपांशी ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की प्राची ने रजत पदक, मणिपुर की ताखेलम्बम मंगेलीबी और तमिलनाडु की आशिता एस जॉयस ने कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान खेल प्राधिकरण के निदेशक रवींद्रनाथ चौधरी तथा भारतीय तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद उपस्थिति रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed