{"_id":"5bb8ced9867a5514c1146027","slug":"hamirpur-won-inter-polytechnic-college-basketball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में बिलासपुर को हराकर हमीरपुर विजेता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बास्केटबाल में बिलासपुर को हराकर हमीरपुर विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर बहुतकनीकी कॉलेज की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कांगड़ा बहुतकनीकी कॉलेज के प्रधानाचार्य कुशल सिंह पठानिया ने कहा कि बास्केटबाल का फाइनल हमीरपुर और बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर ने 42-20 से बाजी मारी। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल कांगड़ा और अंबोटा कॉलेज के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
अंबोटा ने यह मैच 28-38 से जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में हमीरपुर सुंदरनगर कालेज से 43-39 से हार गया। फाइनल मुकाबला सुंदरनगर और अंबोटा कॉलेज के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
तय समय तक दोनों टीमों के बराबर अंक रहे। अतिरिक्त समय के बाद अंबोटा ने मैच सात अंकों के अंतर से जीत लिया। वॉलीबाल में हमीरपुर ने प्रगतिनगर को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।