फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four teams reached semifinals in Inter College Women's Kabaddi

इंटर कॉलेज महिला कबड्डी में सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें

Wed, 03 Oct 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Four teams reached semifinals in Inter College Women's Kabaddi

संजौली कॉलेज में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड से लेकर क्वार्टर फाइनल खेले गए। इसमें धर्मशाला, एमएलएसएम सुंदरनगर, बिलासपुर और ऊना की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान, मनोज मेहता व गोपाल दास्टा ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बिलासपुर ने सीमा कॉलेज को 63-17 से हराया। ऊना की टीम ने आरकेएमवी को 33-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


एमएलएसएम सुंदरनगर और नाहन के बीच खेले गए मैच में सुंदरनगर ने नाहन को 39-23, धर्मशाला ने जुखाला कॉलेज को 52-14 से पराजित किया। वीरवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच में मुकाबला होगा। डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि पहला सेमीफाइनल धर्मशाला और एमएलएसएम सुंदरनगर के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल बिलासपुर और ऊना के बीच खेला जाएगा। 

शिमला में होगी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 

Four teams reached semifinals in Inter College Women's Kabaddi

समापन समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। वे विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि पहली बार प्रदेश विश्वविद्यालय को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी शिमला को मिली है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश विश्वविद्यालय की इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में से चुनी जाने वाली एचपीयू की महिला टीम अपने शहर में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने को बेहतरीन माहौल मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed